हरियाणा की गाय ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 24 घंटे में दिया 87 किलो से भी ज्यादा दूध, करनाल में मिला इनाम

जय हरियाणा: भाई साहब हरियाणा की गाय रिकॉर्ड ना बनाएं यह तो हो ही नहीं सकता यहां तो खिलाड़ी भी पूरे विश्व में अपना परचम लहराते हैं, एक बात तो कहनी पड़गी हरियाणा के ना मानस क्याहे म कम है और ना आड़ के जानवर, भाई साहब अभी आप देख लो हरियाणा की गाय ने दूध देने में पूरे एशिया का रिकॉर्ड तोड़ दिया है दरअसल बात के स हरियाणा म 26 त 27 फरवरी तक करनाल जिले म एनडीआरआई न मेले का आयोजन किया था, जिसमें देश भर की गायों के साथ लोगों न भाग लिया।

इस मेले क भीतर हरियाणा के किसान सुनील महला की गायों न भी भाग लिया और उनकी गाय सोनी न 24 घंट म पूरा 87 किलो 740 ग्राम दूध दे क केवल भारत का ही नहीं बल्कि पूरे एशिया का रिकॉर्ड तोड़ा है सुनील की गाय ने यह ऐतिहासिक मुकाम पिछले महीने लगे करनाल के मेले में हासिल किया जिसका रिजल्ट इस महीने जारी किया गया है।

सारे भाइया न बता दया की जिस गाय ने इस मेले में दूसरा पद जीता है वह भी सुनील महला की ही गाय हैं जिसन 24 घंटा म 70 किलो 548 ग्राम दूध दे क यही नाम हासिल करा है, आपन बता दया कि यह दोनों गाय एक ही नस्ल की है जिन्हें देश विदेश म HF के नाम से जाना जाता है।

सुनील की गाय ही बनाती है रिकॉर्ड

आपने बता दया कि हरियाणा म सुनील की गायों का बोहत नाम है पहल भी जो एशिया का सब त बड़ा रिकॉर्ड था वह पिछले कुरुक्षेत्र क मेला म सुनील की गाय ने ही 80 किलो से ऊपर दूध देकर बनाया था अब सुनील की दूसरी गाय ने उसका रिकॉर्ड तोड़ा है।

2017 से सुनील की गाय जीत रही हैं प्रतियोगिता

आपको बता दें कि 2017 से सुनील की गाय मेलों में भाग लेती हैं और इनाम जीतती हैं, 2017 में पहली बार सुनील की गाय न एनडीआरआई मेले म भाग लिया और 48 किलो दूध देकर दूसरा पदक जीता वहीं पर इसके बाद सुनील की गायों ने 6 बार लगातार कुरुक्षेत्र डीएफए म भाग लिया और छह बार पहला इनाम और एक बार दूसरा इनाम जीता।

सुनील क भाई न बताया उनकी डेयरी पर हर साल 30 से 35 बछड़े और बछड़िया जन्म लेते हैं जिनमें से 10-12 को तो वह बेच भी देते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि जो गाय रिकॉर्ड बनाती हैं वे उन्हें कभी नहीं बेचते है।

8 साल की है सुनील की गाय ‘सोनी’

सुनील क भाई सैंकी ने बताया कि सोनी उनकी डेयरी की सबसे पहले बछड़ी है जिस के कारण उनका उसे अत्यंत प्रेम है और वह अब 8 साल की हो चुकी है और हर प्रतियोगिता में उसने विजेता हासिल की है।

सुनील ने कहा कि गायों के खान-पान का रखते हैं ध्यान

सुनील ने कहा कि वह अपनी गायों के खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं उन्हें बेहतरीन चारा, खल और अन्य पोषक तत्व दिए जाते हैं अभी के लिए उनकी डेयरी में 100 से भी अधिक पशु है जिसमें ज्यादातर HF नस्ल की गाय है, जिनका दूध सुनील नेस्ले जैसी कंपनियों को 38 से 40 रूपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचते हैं।

Join WhatsApp Channel for Haryana News Updates – Click Here

Leave a Comment