हरियाणा मौसम जानकारी: हरियाणा मौसम विभाग की तरफ से बड़ी खबर निकलकर आ रही है मौसम विभाग ने कहा है कि हरियाणा के 12 जिलों में ओले पड़ने की संभावना दिखाई दे रही है अभी के लिए अपडेट यह है कि 6 जिलों में लगातार बारिश चल रही है जिन जिलों में बारिश चल रही है उनके नाम है भिवानी, झज्जर, हिसार, यमुनानगर, महेंद्रगढ़ और पानीपत।
हरियाणा मौसम विभाग का कहना है कि 12 जिलों में ओले पड़ने की संभावना दिखाई पड़ रही है जिनमे भिवानी, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, रोहतक, चरखी दादरी, हिसार, सोनीपत, करनाल, पानीपत, पंचकूला और जींद शामिल है।
अभी के लिए यह भी खबर निकल कर आ रही है कि हिसार, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर के कुछ क्षेत्रों में ओले पड़े हैं और मौसम का यह सिलसिला 1 मार्च तक जारी रहने वाला है आपको बता दे की हरियाणा में सुबह से आज ठंडी हवाएं चल रही है और बारिश का वातावरण बना हुआ है और कई जिलों में तो भारी बारिश भी हुई है।
यदि ओले पड़ते हैं तो गेहूं की फसल हो जाएगी खराब
यदि हरियाणा में ओले पड़ते हैं तो इससे हरियाणा की फसलों को भारी नुकसान पहुंचेगा आपको बता दे कि गेहूं की फसल पक चुकी है ऐसे में यदि ओले पड़ते हैं तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान होगा और किसान को इसकी मार झेलनी पड़ेगी कृषि एक्सपर्ट्स ने अभी के लिए किसानों को कहा है कि वह फसलों में कुछ दिन के लिए सिंचाई न करें।
तेज बारिश के कारण बंद हुआ कुल्लू मनाली हाईवे
हरियाणा के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के कारण बुरा हाल चल रहा है भारी बारिश के कारण कुल्लू मनाली हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिर गया और रास्ता ढक गया जिसके कारण अब दिल्ली से मनाली जाने वाले लोग रास्ते में फंस गए हैं और कुल्लू मनाली हाईवे बंद हो गया है।
- Hansi News: हांसी के युवक के खाते से ₹98,000 गायब, पुलिस में लिखवाई रिपोर्ट
- हरियाणा की गाय ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 24 घंटे में दिया 87 किलो से भी ज्यादा दूध, करनाल में मिला इनाम
- हरियाणा पहुंचकर ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य ने दी केंद्र सरकार को अंतिम चेतावनी, कहा गाय को 17 मार्च से पहले राष्ट्रमाता घोषित कीजिए
- Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश के साथ गिरे ओले, 16 मार्च तक रहेगा मौसम खराब
- Bhiwani Loharu: लोहारू में जले लोगों के फ्रिज, इनवर्टर और टीवी, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही